Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

किसानों के समर्थन में कांग्रेस मार्च : हिरासत में ली गई प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कृषि कानूनों और किसानों के समर्थन में विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बीच में प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेताओं को रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
प्रियंका गांधी वाड्राने कहा, किसानों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पाप है, अगर सरकार उन्हें देशद्रोही कह रही है तो सरकार पापी है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली पुलिस द्वारा रोके जाने पर आपत्ति दर्ज कराई थी और कहा था, इस सरकार के खिलाफ किसी भी विरोध का आतंक के तत्वों में वर्गीकृत किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम किसान के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, “भारत के किसान त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ देना होगा”।

Related posts

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्कूल वैन खाई में गिरी, 9 बच्चों की मौत

aapnugujarat

લોકસભા ચુંટણીમાં ગઠબંધન મામલે શિવસેના ભાજપની મડાગાંઠ યથાવત

aapnugujarat

भारत में 1990 के बाद गरीबी के मामले में काफी सुधार हुआ : विश्व बैंक

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1