Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उनके कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया। बुधवार के बाद संसदीय मंजूरी मिलने के बाद उनकी जगह नए प्रधानमंत्री पद संभालेंगे। जापान में लंबे समय तक पद संभालने वाले प्रधानमंत्री शिंजो ने अपने स्वास्थ्य कारणों से पिछले माह अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। लंबे समय से आबे के दाहिने हाथ रहे चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा को सोमवार को गवर्निंग लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया प्रमुख चुना गया। अकीता के उत्तरी इलाके में स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान के पुत्र सुगा ने खुद से राजनीति में अपने लिए राह बनाई। उन्होंने ग्रामीण समुदाय और सामान्य लोगों के हित में काम करने को लेकर प्रतिबद्ध। उन्होंने कहा कि वे आबे की अधूरी नीतियों को आगे ले जाएंगे और उनकी शीर्ष प्राथमिकता कोरोना वायरस से जंग होगी साथ ही महामारी के कारण जर्जर हुई अर्थव्यवस्था को फिर से अपनी जगह पर लाएंगे। उनसे उम्मीदें हैं कि वे शिंजो की नीतियों को आगे ले जाएंगे। सुगा आबे के विश्वस्त समर्थक रहे हैं। आबे का कार्यकाल उनकी अस्वस्थता के कारण बाधित रहा और सुगा की मदद से 2012 में वे दोबारा प्रधानमंत्री बने थे। सुगा ने आबे की डिप्लोमैसी और आर्थिक नीतियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नए कैबिनेट में उन्हें कठिन परिश्रम करने वाले लोगों की जरूरत है। बुधवार को नए कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्री तारो आसो, विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोटेगी और ओलंपिक मंत्री साइको हाशिमोटो अपने पद पर बने रहेंगे। सुगा ने दूसरे देशों का दौरा काफी कम किया है और उनकी राजनयिक कुशलता के बारे में जानकारी नहीं है हालांकि उनसे इस बात की काफी उम्मीदें हैं कि वे आबे की प्राथमिकताओं को आगे ले जाएंगे। नए प्रधानमंत्री को चीन के साथ संबंधों समेत अनेकों चुनौतियों का सामना करना होगा।

Related posts

ભારતની કાર્યવાહીથી પાકિસ્તાન ડર્યું, ભારતીય રાજદૂતને મિટિંગ માટે બોલાવ્યા

aapnugujarat

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मोदी सरकार ने शानदार कदम उठाए : गुटरेस

aapnugujarat

ન્યુજર્સીમાં ‘વિશ્વ શાંતિ યજ્ઞ’નું આયોજન કરાયું

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1