Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

2500 से ज्यादा Tabligi जमाती अब भारत 10 साल तक नहीं आ पाएंगे

नई दिल्ली। भारत सरकार ने उन तबलीगी जमातियों के लोगों पर 10 साल के लिए भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने इसी पुष्टि करते हुए बताया कि तबलीगी जमात के कुल 2,550 विदेशी सदस्यों को काली सूची में डाला गया है और अगले 10 वर्षों तक इनके भारत आने पर प्रतिबंध रहेगा।

दरअसल कोरोना संकट के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में एक मजहबी जलसे में शामिल होने के विदेशी नागरिक भी पहुंचे थे। इस जलसे में शामिल जब कुछ लोगों को कोरोना हुआ और कुछ की जान चली गई तो तबलीगी जमात के कार्यक्रम की जानकारी हुई। इसी के साथ जमात में शामिल होने के लिए विदेश से आने वाले नागरिकों की चालबाजी भी पकड़ी गई है। तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की ट्रेसिंग के दौरान कुछ विदेशी नागिरक पकड़े गए। जब इनकी जांच की गई तो तमाम जमातियों के पास से टूरिस्ट वीजा बरामत हुआ। इससे पता चला कि विदेशी नागरिक पर्यटन वीजा पर भारत आते हैं और यहां मजहबी गतिविधियों में हिस्सा लेते थे।

जी हां पर्यटन वीजा पर भारत आकर तबलीगी जमात के धार्मिक जलसो में शामिल होने वाले 2,550 विदेशी नागरिकों पर भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक, इन विदेशियों पर अगले 10 साल के लिए प्रतिबंधित लगा दिया गया है। अब ये नागरिक अगले 10 साल तक भारत नहीं आ सकेंगे। जानकारी के अनुसार, ये नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होते थे। इन नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए 10 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया।

2,550 विदेशी तबलीगी जमात के सदस्य हैं, जिन्होंने पूरे देश में तबलीगी गतिविधियों में पर्यटक वीजा पर भाग लिया। इन्हें 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संख्या और बढ़ सकती है। पहले 2200 विदेशी नागरिकों को ब्लैकलिस्ट करने की सूचना मिली थी। काली सूची में डाले गए 2550 विदेशियों में माली, नाइजीरिया, श्रीलंका, केन्या, जिबूती, तंजानिया, दक्षिण, अफ्रीका, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, यूके (OCI कार्ड धारक) ऑस्ट्रेलिया और नेपाल के नागरिक शामिल हैं। इनपर अगले 10 साल तक भारत में आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Related posts

ખાણ કૌભાંડ મામલે સ્થિતિનો સામનો કરવા અખિલેશને માયાવતીની સલાહ

aapnugujarat

हरिद्वार में प्रवाहित हुईं अरुण जेटली की अस्थियां

aapnugujarat

કડવા ચૌથ પહેલાં મહિલાઓ પણ સવારે જમે છે : કોંગ્રેસ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1