Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

मोदी सरकार ने 15 इनकम टैक्स अधिकारियों को किया जबरन रिटायर

केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को 15 कर अधिकारियों को भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते जबरन रिटायर कर दिया है। इन अधिकारियों में प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, सीआईटी, जूनियर सीआईटी, असिस्टेंट सीआईटी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। वित्त मंत्रालय ने चौथी बार उन अधिकारियों को रिटायर किया है जिनपर भ्रष्टाचार या फिर अन्य गंभीर आरोप हैं। इससे पहले तीन राउंड में सरकार ने 49 हाईरैंक के अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया था।
पिछले महीने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 22 वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों के चलते जबरन रिटायर किया था। इन अधिकारियों को जनहित में मौलिक नियम 56 (जे) के तहत रिटायर किया गया था। ये अधिकारी अधीक्षक/एओ रैंक के थे।
10 जून को वित्त मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त 12 वरिष्ठ अफसरों को अनिवार्य तौर पर रिटायर कर दिया था। इन अफसरों में आयकर विभाग के चीफ कमिश्नर के साथ-साथ प्रिंसिपल कमिश्नर जैसे पदों पर तैनात रहे अधिकारी भी शामिल थे।

Related posts

અમરિન્દરસિંહ પિતા સમકક્ષ : સિદ્ધૂ

aapnugujarat

राफेल, राहुल और सबरीमाला मामलो पर सुप्रीम में कल सुनवाई

aapnugujarat

Income Tax के नियम में हुआ बदलाव

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1