Aapnu Gujarat
બ્લોગ

पी.वी. सिन्धु : बेटी का सम्मान हो, “भारत रत्न” से अलंकृत हो…!

लगता है की अब पी.वी. सिन्धु का नाम ही काफी है। जैसे सचिन तेंडुलकर का नाम ही काफी है, वैसे ही अब सिन्धुने बेडमिंटन खेल में पूरी दुनिया में जो नाम कमाया वह उसके नाम के लिये काफी है। सिन्धुने हार नहीं मानुगीं…निराश नहीं होउंगी…का नारा शायद अपने जीवन में उतार कर खेल में उस को हराया जो उसे पिछले चार साल से फाइनल में जीतने नहीं देता था। लेकिन सिन्धु ने भी मानो मा गंगा की कसम ली हो ऐसे अपनी कडी मेहनत से फाइनल तक पहुंची और ईस बार 37 मिनिट में जापान रे खिलाडी ओकुहारा का काम फिनिश कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया। सिन्धु ने गोल्ड मैडल के साथ अब तक पांच सिलवर मैडल जिते जो अपने आप में एक रिकार्ड है।
सभीने उसे कहा- बधाइ हो…बधाइ हो…लेकिन कीसी ने यह क्यों नहीं कहा की भारत की विश्व विजेता सिन्धु को भी सचिन की तरह भारत रत्न से नवाजा जाय….! सिन्धु ईसकी हक्कदार है और उसे उसका यह हक्क मिलना भी चाहिये। सचिन रमेश तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं जो राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है।
विश्व विजेता सिन्धु ने अपना यह मैडल भारत के नाम किया है। वह जिस खेल में है उस खेल में कोइ ज्यादा खिलाडी भारत में नहीं है। हर कोइ क्रिकेटर बनना चाहता है लेकिन क्रिकेट के अला और भी कई खेल है इस दुनिया में। लेकिन कोइ उस और नहीं जाता। भारत की बेटियों की बात करे तो ईस वर्ष हिमादास ने दौड में 6-6 मैडल जिते है। दुतीचंद भी पिछे नहीं। गुजरात की महिला खिलाडी सविता गायकवाड भी पिछे नहीं। इन महिलाओं ने भारत का नाम उंचा किया है। जिसमें सिन्धु का नाम अब सब से आगे आ गया है तब नये भारत के रचियता बेटी का सम्मान करें और सचिन की तरह सिन्धु को भी भारत रत्न से अलंकृत कर एक ऐसा मैसेज देश की बेटीयों को और अभिभावको को दे की वे भी अपनी बेटीयों को बेडमिंटन जैसे खेलों में जाने की प्रेरणा दे।
भारत रत्न की सूचि पर नजर डाले तो खेलकूद के मैदान में सचिन के अलावा कीसी और का नाम देखने को नहीं मिलता। सिन्धू का खिताब और उसकी कडी मेहनत तथा देश के प्रति उसकी निष्ठा सचिन से कम नहीं। यदि सचिन को भारत रत्न मिल सकता है तो मेरे भारत की होनहार और बेडमिंटन के खेल के मैदान में दुनिया जितने वाली सिन्धु को क्यों नहीं…? नेता और अभिनेता के नाम से सूचि भरी पडी है भारत रत्न विजेताओ की..उसमें यदि सचिन के साथ सिन्धु का नाम भी जूड जाय तो ये वाकई में सोने पे सुहागा होगाजी…!

Related posts

दुनिया में बज रहा भारत का डंका

editor

MORNING TWEET

aapnugujarat

बहुत सुन्दर सन्देश

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1