Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सिंह को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। सभापति के कक्ष में सिंह को शपथ ग्रहण कराए जाने के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा समेत कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। 
इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी मौजूद थे। सिंह (86) राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य पुन: चुने गए हैं। वह निर्विरोध चुने गये हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। सिंह का ऊपरी सदन में कार्यकाल इस साल 14 जून को समाप्त हो गया था जिसके बाद उनकी राज्यसभा में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व किया था।

Related posts

राबड़ी देवी की सुरक्षा बहाल सरकार ने वापस लिया फैसला : नीतिश पलटू राम, फिर पलटे : तेजस्वी

aapnugujarat

ગેસની કિંમતમાં માસિક વધારાનો નિર્ણય ફરી અમલી થશે

aapnugujarat

पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल पीओके पर होगी : उपराष्ट्रपति

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1