Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पुलिस के सामने किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करेंगे : अनंत सिंह

अनंत सिंह ने तीसरा वीडियो जारी कर पुलिस के सामने एक बार फिर चुनौती जाहिर की है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि वो पुलिस के सामने किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करेंगे। अनंत सिंह ने पुलिस पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, लेकिन पुलिस पर नहीं।
इस नए वीडियो में अनंत ने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता चल गया है कि ‘राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के जरिए घर मे हथियार रखवाए थे। बीते 16 अगस्त को बाढ़ के नदावां गांव स्थित अनंत सिंह के घर से एके 47 रायफल, दो ग्रेनेड और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया था। इसके बाद से ही बिहार पुलिस विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश में है। जबकि फरार अनंत सिंह बार-बार वीडियो जारी कर बिहार पुलिस की काबिलियत पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
अनंत सिंह के घर मिली AK-47, RJD नेता बोले-‘हथियार मिलने से आतंकवादी नहीं होता’ विधायक अनंत सिंह के गांव के घर से AK-47, ग्रेनेड और कारतूस बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है और कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ है। इससे पहले गुरुवार को अनंत सिंह के अदालत में कभी भी सरेंडर किए जाने की खबर सामने आती रहीं, लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। अनंत सिंह के घर से अवैध अत्याधुनिक हथियार मिलने के साथ ही उनपर एक कुख्‍यात को आश्रय (शरण) देने का भी आरोप है।

Related posts

महिला की सहमति के बिना कोई उसे छू नहीं सकता : कोर्ट

aapnugujarat

तीन तलाक देने वालों की सजा भी तय करे उच्चतम न्यायालय : मुस्लिम वुमेन पर्सनल लॉ बोर्ड की मांग

aapnugujarat

નવી રાજધાની દિલ્હી-મુંબઈ વચ્ચે સોમવારથી શરૂ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1