Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

युगांडा के पश्चिमी क्षेत्र में तेल टैंकर में आग लगने से 20 की मौत

युगांडा के पश्चिमी क्षेत्र में एक तेल टैंकर में आग लगने के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार केन्या से कांगो जा रहे तेल टैंकर में युगांडा के पश्चिमी रुबुरिजी जिले में आग लगी।
तेल टैंकर के चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह एक वाहन से टकरा गया और उसमें आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना में कई दुकानें, स्टॉल्स, एक बाजार और दो वाहन जल गये हैं। बीस लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है, जबकि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

Related posts

पाकिस्तान ने भारत में उच्चायुक्त सुहैल महमूद को वापस बुलाया

aapnugujarat

અમેરિકામાં હોટ યોગગુરુ બિક્રમ ચૌધરી સામે શારીરિક શોષણ મામલે અરેસ્ટ વોરંટ

aapnugujarat

ઓસ્ટ્રેલિયામાં કોરોનાની માર

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1