Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

ओडिशावासियों को ओडिशा सीएम का आश्वासन, लोगों की असुविधा पर रहेगी अब मेरी सीधी नजर

भुवनेश्वर स्थित प्रदर्शनी मैदान में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तिंरगा फहराने के साथ परेड की सलामी ली। पुलिस एवं विभिन्न स्कूल तथा कालेज द्वारा प्रस्तुत आकर्षणीय परेड देखने लायक थी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के कार्यालयों में किस प्रकार से लोगों की असुविधा को खत्म करने के लिए काम किया जा रहा है, लोगों को किस प्रकार की सुविधा मिल रही है, वह सब अब मैं खुद तदारख करूंगा। लोगों की असुविधा पर अब मेरी सीधी नजर रहेगी। यह कदम आगामी गांधी जयंती से शुरू किया जाएगा। 
सामान्य लोगों के आरोप पर मुख्यमंत्री के कार्यालय से थाना, तहसील, ब्लाक एवं अन्य कार्यालय को फोन किया जाएगा और विभिन्न असुविधा का तुरन्त समाधान किया जाएगा। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के पालन के मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोष, वी.आर.अम्बेडकर, गोपबन्धु दास, मधुसूदना दास, मालती देवी को याद कर उनके फोटो चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा एवं आदर्श हमें मजबूती देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती से सभी थाना एवं तहसील में 5टी को लागू किया जाएगा और 15 मार्च से सभी सरकारी कार्यालय में इसे लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फोन के जरिए वह खुद लोगों से बात करेंगे। मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भी लोगों से बात करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पालन के असवर पर मो सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जिस गांव में बिजली संयोग नहीं हुआ है, उस गांव में 48 घंटे के अन्दर बिजली संयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही है। नया ओड़िशा बनाने के लिए सबसे मिलकर काम करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है।

Related posts

विपक्षी दल फैला रहे आरक्षण खत्म करने के ‘प्लान’ का झूठ : आरएसएस ने बीजेपी को किया आगाह

aapnugujarat

મી ટૂઃ કેન્દ્રીય મંત્રી એમજે અકબરે પ્રિયા રામાણી વિરૂદ્ધ માનહાનિનો કેસ કર્યો

aapnugujarat

બંગાળમાં તાડકાની સરકાર અને મુમતાઝની લોકશાહી : પજ્ઞા ઠાકુર

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1