Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

मुंबई : नॉर्थ पोल से उड़ान भरनेवाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी एयर इंडिया

इस स्वतंत्रता दिवस पर एयर इंडिया का बोईंग 777 एयरक्राफ्ट जब नॉर्थ पोल के ऊपर से उड़ा तो इतिहास रच दिया। ऐसा करके एयर इंडिया पोलर क्षेत्र से कमर्शल फ्लाइट उड़ाने वाली पहली इंडियन एयरलाइन बन गई। दिल्ली से सैन फ्रैंसिस्को जाने वाली फ्लाइट जो आमतौर पर अटलांटिक या प्रशांत महासागर के ऊपर से निकलती है, गुरुवार को नॉर्थ पोल के ऊपर से निकली। जल्द ही प्राइवेट हाथों में जाने वाली एयर इंडिया के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पोलर रूट पर जाने के लिए एयर इंडिया के ऑपरेशन्स विभाग ने दो फ्लाइट प्लान बनाए। एयर इंडिया के एक सूत्र ने बताया है, ‘हमें 15 अगस्त को पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के लिए तैयार रहने को कहा गया था। अगर भारतीय उड़ानों के लिए एयरस्पेस बंद रखा जाता तो भी हम पोलर क्षेत्र से उड़ान भरते हैं।
दूसरों ने बताया कि तब दूसरा रास्ता लिया जाता जिसमें एयरक्राफ्ट स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज के ऊपर से होकर पोल के उत्तर से ले जाया जाता। दिल्ली-सैन फ्रैंसिस्को की फ्लाइट AI-173 सुबह 4 बजे 243 यात्रियों के साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, रूस के ऊपर से उड़कर 12.27 बजे नॉर्थ पोल से निकली।अत्याधिक गुरुत्वाकर्षण होने की वजह से दिशा की सही जानकारी देने वाले कंपास भी काम करना बंद कर देते हैं।

Related posts

स्‍पाइसजेट की मेगा मानसून सेल, महज 888 रुपये में करें हवाई सफर

aapnugujarat

नुकसान के लिए स्पाइसजेट ने इंडिगो को बताया जिम्मेदार

aapnugujarat

અદાણીના શેર ઊંધા માથે પછડાયા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1