Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચારતાજા સમાચાર

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद दोषी करार

मुंबई हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत ने दोषी ठहराया है। पाक की गुजरांवाला अदालत में यह मामला चल रहा था। अब यह मामला गुजरात में शिफ्ट हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 18 जुलाई को हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने की थी। उसका आरोप था कि हाफिज सईद आतंकी गतिविधियों को आर्थिक मदद देता है।
आतंकी हाफिज सईद पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है। मगर हर बार वह सबूतों के आभाव में रिहा हो जाता है। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हाफिज सईद को रिहा कर दिया गया है। उसे कोर्ट से रिहाई दे दी गई हैं। मगर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने अमरीकी दौरे में पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि था पाकिस्तान में अभी भी 40 हजार आतंकी मौजूद हैं। मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने कई बार भारत में आतंकी हमले कराए हैं। 2008 के मुंबई हमले में 166 लोग की मौत हो गई थी। इसमे में विदेशी नागरिकों की बड़ी संख्या शामिल है। इससे पहले हाफिज वर्ष 2002, 2006, 2008, 2009 और 2017 में भी गिरफ्तार हो चुका है।

Related posts

गुरुग्राम में रायन स्कूल के टॉयलेट में मिला बच्चे का शव

aapnugujarat

વિપક્ષને ફટકો : વીવીપેટ ગણતરી પ્રક્રિયા બદલવાનો પંચનો ઇનકાર

aapnugujarat

आतंकी फंडिंग मामले में लखवी को 15 साल कैद की सजा

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1