Aapnu Gujarat
ગુજરાત

पकवान चार रास्ता के पास बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को रौदां

अहमदाबाद में पकवान चार रास्ता के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर को बेकाबू कार ने बुरी तरह से रौंद दिया। इस घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाते ही एसजी हाइवे पुलिस का काफिला पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के की है। 
एसजी हाइवे पर पकवान चार रास्ते के फुटपाथ पर कुछ मजदूर सो रहे थे। इसी समय एक कार बेकाबू होते हुए फुटपाथ पर सो रहे मजदूर पर चढ़ गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक मूल राजस्थान के 65 वर्षीय सुखलाल दुबेलाल पावरी थे। वे पिछले एक महीने से अहमदाबाद में रहते थे। दिनभर अपने परिवार के साथ मजदूरी करते थे। उनका बेटा फुटपाथ पर खिलौने बेचता था और रात में सभी फुटपाथ पर सो जाते थे। पुलिस ने बताया कि घटना के समय उनका पुत्र निकट में चाय लेने गया था उसी समय यह घटना हुई। फिलहाल आरोपी फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु की गई है।

Related posts

ઢોર નિયંત્રણ કાયદો હાલ પુરતો મોકુફ

aapnugujarat

આણંદમાં બોગસ તબીબની ધરપકડ

editor

असारवा ब्रिज के नीचे महिला ने प्रेमी, भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1