Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

सोमालिया: बंदरगाह की होटल में आंतकी हमला, 26 लोगों की मौत

सोमालिया के बंदरगाह शहर किसमायो स्थित एक होटल में शनिवार को एक बड़ा आतंकवादी हमला किया गया। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने किसमायो शहर के लोकप्रिय मेदिना होटल में विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी लेकर घुस गया। इसके बाद भारी हथियारों से लैस कई बंदूकधारी आतंकी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस गए। इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। वहीं हमले में 56 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें, इस हमले की जिम्मेदारी अल शबाब नाम के आतंकवादी संगठन ने ली है। इस हमले की जिम्मेदारी अल शबाब नाम के आतंकवादी संगठन ने ली है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अहमद मोहम्मद इस्लाम ने के अनुसार, ‘हमले में 26 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में कई विदेशी विदेशी नागरिक हैं। इनमें तीन केन्याई, एक कनाडाई, एक ब्रिटिश, दो अमेरिकी और तीन तंजानिया के निवासी हैं। इसके अलावा दो चीनी नागरिक घायल भी हैं। जुबैलबंद क्षेत्र के राष्ट्रपति अहमद मोहम्मद ने एक बयान में कहा कि अल-कायदा से जुड़े अल शबाब द्वारा किए गए हमले में आगामी क्षेत्रीय चुनावों के लिए एक राष्ट्रपति उम्मीदवार भी मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी अल शबाब नाम के आतंकवादी संगठन ने ली है। अल शबाब, अलकायदा से जुड़ा एक समूह है जिसने इससे पहले भी कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है। फिलहाल सोमालिया में सुरक्षाबलों ने रात से जारी आतंकवादी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक खत्म कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘ऑपरेशन अब खत्म हो गया है। चारों हमलावरों को भी हमने मार गिराया है।

Related posts

પાકિસ્તાનને ગ્રે લિસ્ટમાં રાખવા માટે કરાયેલ નિર્ણય

aapnugujarat

ट्रंप के खिलाफ कोर्ट पहुंचे 174 भारतीय

editor

આયરલેન્ડના પીએમની રેસમાં ભારતીય મૂળના ગે મિનિસ્ટર સૌથી આગળ !

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1