Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

तालिबानी आतंकवादियों ने रिहा किए 40 अफगान सुरक्षाकर्मी

तालिबानी आतंकवादियों ने जावजन प्रांत में अपनी हिरासत से 40 अफगानी सुरक्षाकर्मियों को मुक्त कर दिया। सेना के एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। 40 सुरक्षाकर्मियों में से अधिकतर पुलिसकर्मी थे, उन्हें तालिबानी संगठनों द्वारा रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह जावजन प्रांत की राजधानी शाइबरघन पहुंचे। पिछले एक सप्ताह में जावजान प्रांत में अफगान सुरक्षा कर्मियों का यह दूसरा समूह था, जिसे छोड़ा गया। इससे पहले, तालिबान द्वारा कुश तपे जिले पर कब्जा करने के बाद 42 कर्मियों को रिहा किया गया था। 
तालिबान की हिरासत से सुरक्षाकर्मियों की रिहाई रविवार को कतर की राजधानी दोहा में शुरू हुई दो दिवसीय अंतर-अफगान वार्ता के बीच हुई है। अफगान सरकार ने जेलों में बंद लगभग 900 आतंकवादियों को छोड़ने की भी घोषणा की, जो एक महीने पहले सद्भाव के संकेत के रूप में चल रहे शांति प्रक्रिया में तेजी लाने और संघर्ष-पीड़ित देश में राष्ट्रीय सुलह के लिए किया गया था।

Related posts

रोहिग्या मुद्दे पर चीन को अरबों के निवेश की टेंशन बढ़ी

aapnugujarat

राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की साजिश

editor

હિન્દ મહાસાગરમાં ચીને ત્રણ જાસૂસી જહાજો તૈનાત કર્યા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1