Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर पुल से नीचे गिरी बस, 29 की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस यमुना-एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्य के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस यमुना-एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत का काम जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभी तक 29 शव निकाल लिए गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही।दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

Related posts

શરદ પવારનો દાવો- બીજેપીની સરકાર બની તો અટલ સરકારની જેમ ૧૩ દિવસમાં જ પડી જશે

aapnugujarat

Cloudburst hits Chamoli, Tehri districts in Uttarakhand, 4 died

aapnugujarat

TN Govt desire on banning social media video app, TikTok

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1