Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

बिहार की कोसी नदी में 4 बच्चों सहित पांच डूबे, एक शव बरामद

बिहार के सहरसा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कोशी नदी में 5 लोगों के डूबने से इलाके में अफरातफरी मच गई है। महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता अपने 3 पोतियों व एक अन्‍य बच्‍चे के साथ नहाने गए थे। सहरसा के देवन घाट पर नहाने के क्रम में वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नदी की गहराई का अंदाजा नहीं रहने से हादसा हुआ। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ देवन घाट पर पहुंच गई है। वहीं पीडि़त के घरों में कोहराम मच गया है। वहीं अभी तक केवल महेंद्र गुप्‍ता का शव बरामद किया जा सका है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। स्‍थानीय निवासी महेंद्र गुप्‍ता कोशी नदी के देवन घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ उनकी 3 पोतियां भी थीं। साथ में एक बच्‍चा भी था। इसी दौरान नहाने के क्रम में महेंद्र गुप्‍ता गहरे पानी में चले गए। लोगों को आशंका है कि बच्‍चों को नहाने के लिए वे काफी आगे चले गए। इस दौरान उन्‍हें गहराई का अंदाजा नहीं रहा और गहरे पानी में डूब गए। लोगों के कोसी नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही गोताखोर पानी में उतर गए हैं। काफी मशक्‍कत के बाद महेंद्र गुप्‍ता का शव बरामद किया जा सका है। बाकी शवों की तलाश जारी है। वहीं, पीडि़त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के लोग भी घाट पर पहुंच गए हैं।

Related posts

પુલવામામાં સુરક્ષાદળોએ ત્રણ આતંકીઓને ઠાર માર્યાં

aapnugujarat

MSME के बकाया के मुद्दे पर सरकार नई योजना, कानून पर कर रही है विचार : गडकरी

editor

पद्मावती : बीजेपी नेता अम्मू ने पद से इस्तीफा दिया

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1