Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

देशभर के नेताओं के साथ आज करेंगी बैठक मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार को संगठन की अहम बैठक करने जा रही हैं। इस बैठक में देशभर के प्रदेश अध्यक्षों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद बसपा की यह बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना भी जताई जा रही है।
बसपा ने लोकसभा चुनाव में इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। बसपा ने इस बार 10 सीटें जीती हैं। यूपी को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में उसे कोई सफलता नहीं मिली है। मायावती 18 जून को लखनऊ वापस लौटी हैं। इसके बाद से वह लगातार संगठन की गतिविधियों पर मंथन कर रही हैं। उन्होंने रविवार को बसपा की अहम बैठक बुलाई है। इसमें यूपी के अलावा देशभर के प्रदेश अध्यक्षों के साथ राज्य प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है।बसपा पार्टी कार्यालय पर होने वाली यह बैठक काफी अहम बताई जा रही है। विधानसभा उप चुनाव और 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की रणनीति के साथ देशभर में संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि इसमें कई राज्यों के प्रभारियों के दायित्वों में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही सुस्त प्रदेश अध्यक्षों को हटाकर उनके स्थान पर नए को मौका दिया जा सकता है। साथ ही बेहतर काम करने वालों को भी संगठन में अहम पद दिया जा सकता है।

Related posts

રોહિંગ્યા મુસ્લિમો કાશ્મીરની સુરક્ષા માટે ખતરારૂપ : રાજનાથસિંહ

aapnugujarat

રામમંદિર નિર્માણમાં મોદી કે આરએસએસને કોઈ રસ નથી : તોગડિયા

aapnugujarat

फर्जी डिग्री केस : ‘आप’ के विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद्द

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1