Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

मॉनसून ने केरल तट पर दी दस्तक, मौसम विभाग ने किया ऐलान

गर्मी का कहर चारो तरफ जारी है। जैसे आसमान से आग के गोले बरस रहे हो। केरल में गर्मी से राहत मिलने की खबर मिल रही है। केरल में बारिश हो गई है। करीब एक हफ्ते की देरी के बाद आखिरकार शनिवार को मॉनसून ने केरल तट पर दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को इसका ऐलान किया। IMD के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने बताया, मॉनसून ने आज (8 जून) केरल में दस्तक दे दी है। केरल के तमाम इलाकों में अच्छी बारिश शुरू हो गई है। वैसे मॉनसून में देरी का सीजन में कुल हुई बारिश से कोई संबंध नहीं है। यह जरूरी नहीं कि मॉनसून के दस्तक देने में देरी से सीजन में बारिश भी कम होगी। केरल इस देरी की वजह से देश के दूसरे हिस्सों में भी मॉनसून देरी से पहुंचेगा। 
मॉनसून का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। देश का ज्यादातर हिस्सा सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर है। पश्चिम और दक्षिण भारत के ज्यादातर जलाशयों में पानी का स्तर काफी नीचे पहुंच जा चुका है। सिंचाई के वैकल्पिक साधन नहीं होने की वजह से ज्यादातर ग्रामीण भारत 4 महीने चलने वाले मॉनसून सीजन पर निर्भर है। मॉनसून सीजन में सालाना बारिश का 75 प्रतिशत पानी बरसता है। 
भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने भी ट्वीट कर केरल में मॉनसून के दस्तक देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल में अगले 2 से 3 दिनों तक औसत से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।

Related posts

दिल्ली-NCR में गर्मी का पारा 45 पर पंहुचा और प्रयागराज में 48 के पार

aapnugujarat

नामांकन के बाद बोले तेजस्‍वी – हम सरकार बनाने जा रहे हैं

editor

કુલભુષણ જાધવ કેસ મામલે આઈસીજેમાં ભારત ૧૭ એપ્રિલે જવાબ રજુ કરશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1