Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

देश में कोरोना के मामलों में आई कमी

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में आज कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 31,522 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 31,522 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97,67,372 हो गई है। वहीं, वायरस के चलते पिछले 24 घंटे में 412 मरीजों ने जान गंवाई है, जिसके बाद भारत में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,41,772 हो गई है।
देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 92 लाख से अधिक है। पिछले 24 घंटे में 37,725 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त मरीजों की कुल संख्या 92,53,306 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,72,293 है।

Related posts

ભારત-ઇઝરાયેલના સંબંધ નવી ઉંચાઈઓ ઉપર પહોંચશે : મોદી

aapnugujarat

Plastic water bottles ban on sale in Nilgiris district from Aug 15

aapnugujarat

જમ્મુ-કાશ્મીરમાં છેલ્લાં ૨૭ વર્ષમાં ૪૦ હજારથી વધુના મૃત્યુ : હેવાલમાં ધડાકો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1