Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

रूस ने अमेरिकी नौसेना को दी चेतावनी

रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिकी नौसेना लगातार उसके समुद्री इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रही है। रूस ने अमेरिकी नौसेना को धमकी देते हुए कहा, उसके समुद्री इलाके में घुसने वाले अमेरिका के जहाज को वो तबाह कर देगा।
रूस ने दावा किया, उसके युद्धपोत ने जापान सागर के उसके इलाके में घुस आए अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक जहाज का पीछा किया। इसका नाम ‘यूएसएस जॉन एस मैकेन’ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने आरोप लगाया है कि ‘यूएसएस जॉन एस मैकेन’ उसकी समुद्री सीमा के ‘पीटर द ग्रेट गल्फ’ के क्षेत्र में दो किलोमीटर भीतर तक चला आया था। रूस का कहना है कि उसने इस जहाज को नष्ट करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद ये जहाज उसके इलाके से चला गया। हालांकि अमेरिकी नौसेना ने किसी तरह की गलती करने से इनकार किया है और यह भी कहा है कि उसके जहाज को कहीं से जाने के लिए नहीं कहा गया था। ये घटना मंगलवार को जापान सागर में हुई।

Related posts

જમ્મુ-કાશ્મીરમાં ૨૬/૧૧ જેવા આતંકી હુમલાનું ષડયંત્ર

aapnugujarat

राजौरी में भूकंप के झटके

editor

पाक ने नहीं स्वीकारी भारत की मिठाई

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1