Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 92 लाख के पार

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। कोरोना महामारी के मामलो में आज एक बार फिर बढ़त हुई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,376 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, देश में इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,376 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 481 रही। देश में अब तक कुल 92,22,217 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 86 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 37,816 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 86,42,771 हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,44,746 है। वहीं, कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,699 हो गई है।

Related posts

દુનિયાના ૨૨ નેતાઓના લિસ્ટમાં મોદી ટોપ ઉપર

aapnugujarat

સિંગલ જીએસટી રેટ હાલ યોગ્ય રહેશે નહીં : જેટલી

aapnugujarat

મોદી આરએસએસ સાથે મળી દેશ ચલાવવા માંગે છે : રાહુલનો આરોપ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1