Aapnu Gujarat
રમતગમત

हाथरस घटना पर बोले विराट, कहा – दोषियों को जल्द मिले सजा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई 19 साल की लड़की के साथ हुई दरिंदगी पर पूरे देश में रोष प्रदर्शन जारी है। अब इस मुद्दे पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना बयान दिया है। विराट ने सोशल मीडिया पर दोषियों को जल्द से जल्द सजा और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि हाथरस में जो हुआ वो अमानवीय और क्रूरता की हद से परे है। आशा है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को सजा मिलेगी। विराट ने इसके साथ ही दोषियों को कड़ी सज़ा देने की हिमायत भी की। बता दें कि उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में दरिंदों ने 19 साल की लड़की के साथ जघन्य अपराध किया और इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इसके बाद लड़की का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था लेकिन वहां पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

Related posts

गेंदबाजी में साझेदारियां अहम रहेंगी : रहाणे

editor

ઈન્દોર ટેસ્ટમાં ટીમ ઈન્ડિયાની હાર : ઓસ્ટ્રેલિયાએ 9 વિકેટે જીત મેળવી

aapnugujarat

2019 में गलतियों से सबक लेकर टेस्ट की बारीकियां समझी : बाबर

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1