Aapnu Gujarat
મનોરંજન

शिवसेना के निशाने पर बॉलीवुड

शिवसेना और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए एक बार संजय राउत ने फिर से कंगना रनौत को निशाने पर लिया है। उन्होंने कंगना को नटी बताया है। इतना ही नहीं संजय राउत ने इस विवाद के चलते मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार पर भी निशान साधा है। सामना के बहाने राउत ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई का अपमान हुआ है लेकिन किसी भी अभिनेता और अभिनेत्री ने उनका विरोध नहीं किया। अक्षय कुमार को मुंबई ने बहुत कुछ दिया है, कम से कम उन्हें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए था। शिवसेना ने कहा, ‘महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को ग्रहण लगाने का प्रयास एक बार फिर शुरू हो गया है। ये ग्रहण ‘बाहरी’ लोग लगा रहे हैं। लेकिन इन्हें मजबूत बनाने के लिए परंपरा के अनुसार हमारे ही घर के भेदी आगे आए हैं। बीच के दौर में मुंबई को पाकिस्तान कहा गया। मुंबई का अपमान करने वाली एक नटी (अभिनेत्री) के अवैध निर्माण पर महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद मनपा का उल्लेख ‘बाबर’ के रूप में किया गया। मुंबई को पहले पाकिस्तान बाद में बाबर कहने वालों के पीछे महाराष्ट्र कि भारतीय जनता पार्टी खड़ी होती है, इसे दुर्भाग्य ही कहना होगा।’पार्टी ने लिखा, ‘कोई भी उठे और मुंबई-महाराष्ट्र पर कीचड़ उछाले, अब तो इस पर रोक लगनी चाहिए। दिल्ली अथवा महाराष्ट्र में सरकार किसी की भी हो, कोई अज्ञात शक्ति हमारी मुंबई के विरोध में योजनाबद्ध ढंग से साजिश करती रहती है लेकिन संयुक्त महाराष्ट्र के लिए जेल के दरवाजे पर कतार लगाने वाले ‘वीर’ आज कुंठित हो गए हैं क्या? भारतीय जनता पार्टी अपनी राष्ट्रीय नीतियों के अनुसार भूमिका अपना रही है। ऐसी ही राष्ट्रीय भूमिका पहले कांग्रेस अपनाती थी इसे भूलना नहीं चाहिए।

Related posts

હાલમાં કોઇની સાથે પ્રેમમાં હોવાનો જેક્લીનનો ઇન્કાર

aapnugujarat

રાની મુખર્જીએ નવી ફિલ્મની કરી જાહેરાત

editor

મિથુનના પુત્ર મહાઅક્ષય ની પોર્ન સ્ટાર કેડન ક્રોસની સાથે મિત્રતા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1