Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

Modi Govt. ‘गूंगी थी, अब अंधी और बहरी भी हो गई’ : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी सरकार पर हमले तेज होते जा रहे हैं। अब इस बार उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्हे अंधी और बहरी करार बता डाला। राहुल गांधी ने आशा कार्यकर्ताओं की स्थिति को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह अंधी-बहरी है इसलिए आशा बहिनों की बात नहीं सुनती।
राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया कि आशा कार्यकर्ता देशभर में घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुँचती हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा कि वो सही मायने में स्वास्थ्य वॉरियर्स हैं लेकिन आज ख़ुद अपने हक़ के लिए हड़ताल करने पर मजबूर हैं। सरकार गूंगी तो थी ही, अब शायद अंधी-बहरी भी हो गयी है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा बताते हुए कहा कि छह लाख आशा कार्यकर्ता सरकार की अनदेखी के कारण हड़ताल पर जाने को मजबूर है।

Related posts

सहायक सिस्टम बदलाव करने का मन बना रही है सेना

aapnugujarat

કેજરીવાલ વિરૂદ્ધ ‘આપ’માં જ બગાવત

editor

દેશમાં કોરોના વાયરસ સંક્રમણની ત્રીજી લહેરનો ડર પાયાવિહોણો

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1