Aapnu Gujarat
મનોરંજન

HAPPY BIRTH DAY DEEPIKA

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका का जन्म 6 अगस्त 1986 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। दीपिका ने दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने साल 2011 में रौनक सैमसन से की थी जो कि साल 2015 में टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फरवरी 2018 में शोएब इब्राहिम से की। आइए उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुङी खास बाते—दीपिका के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने काम की शुरुआत साल 2010 में शो ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से की। इस शो में उन्होंने लक्ष्मी का किरदार निभाया था। इसके बाद दीपिका ने साल 2011 में अगले ‘जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ नाम का शो किया।जिसमें दीपिका ने रेखा नाम का किरदार प्ले किया था। लेकिन अभी तक दीपिका को वो सफलता हासिल नहीं हुई थी, जिसकी हर एक्टर को चाह होती है। दीपिका को फेम शो ‘ससुराल सिमर’ का से मिला।
इसके बाद दीपिका ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिए’ जैसे टीवी शो में नजर आईं। वह टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रहीं लेकिन कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि एक्टिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आना दीपिका का सपना नहीं था।दीपिका ने जो सपना देखा था वो तो असल में पूरा होकर भी कभी पूरा नहीं हो सका। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपिका ने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से ग्रेजुएशन पूरा किया था। पढ़ाई के बाद दीपिका एयर होस्टेस बनने का सपना देख रही थीं। दीपिका ने जेट एयरवेज में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट का काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। दीपिका ने तकरीबन 3 साल ये काम किया और फिर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते ये काम छोड़ना पड़ा। दीपिका को अब ये फैसला लेना था कि वह अब आगे क्या करना चाहती हैं। काफी सोचने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखने का फैसला किया।

Related posts

પ્રિયંકાએ વૈશ્વિક સ્તરે લોકોને ભારતની મદદ માટે કરી અપીલ

editor

ડેબ્યુ કરતાં પહેલાં જ સારા અલી ખાને રિજેક્ટ કરી સાત ફિલ્મો, ફક્ત ટોચના સ્ટાર્સ સાથે જ કરશે કામ

aapnugujarat

રાજ્યસભાના સભ્યની દોડમાં અભિનેતા પ્રકાશ રાજ સામેલ થયા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1