Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

153 देशों की GDP से ज्यादा बड़ी है मुकेश अंबानी की RIL

एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी 5 लाख करोड़ रुपए (70 अरब डॉलर) की कुल संपत्ति वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का मार्केट कैपिटल गुरुवार को 10 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। आरआईएल अब इतनी बड़ी कंपनी बन चुकी है कि इसकी वैल्यू पाकिस्तान की आधी जीडीपी के बराबर है। पाकिस्तान की कुल जीडीपी करीब 23 लाख करोड़ रुपए है।
रिलायंस का सफर तेजी से बढ़ता रहा है। अगर दो साल पहले से अब तक के आंकड़े देखें तो कंपनी की बाजार पूंजी दोगुनी हो गई है। जुलाई 2017 में जहां इसकी बाजार पूंजी पांच लाख करोड़ रुपए थी, वही चार महीने बाद नवंबर 2017 में छह लाख करोड़ रुपए हो गई। फिर एक साल बाद 2018 के जुलाई महीने में सात लाख करोड़ रुपए थी, जो अगले महीने ही आठ लाख करोड़ रुपए हो गई। इसके बाद अब अक्टूबर 2019 में कंपनी की बाजार पूंजी जहां नौ लाख करोड़ रुपए थी वह महज एक महीने में ही नवंबर 2019 में दस लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई।
भारत की जीडीपी से मुकाबला करें तो यह करीब 5.26 फीसदी है। भारत की कुल जीडीपी 190 लाख करोड़ रुपए है। विश्व में 153 ऐसे देश हैं, जिनकी जीडीपी आरआईएल से कम है। पिछले 30 सालों में कंपनी की मार्केट वैल्यू में 60 हजार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज को लंबा सफर तय करना है। मार्केट कैप के लिहाज से विश्व में यह टॉप-10 कंपनियों में नौवें स्थान पर है। वैल्यू की लिहाज से सऊदी अरामको 1700 अरब डॉलर के साथ विश्व की सबसे बड़ी कंपनी है। दूसरे नंबर पर ऐपल है जिसकी वैल्यू 1190 अरब डॉलर है, तीसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट है जिसकी वैल्यू 1162 अरब डॉलर है। नौवें नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 140 अरब डॉलर है।

Related posts

Electrocution in North Kashmir’s Karnah, 3 died, 2 injured

aapnugujarat

Schedule international passenger flights suspended till July 31 : DGCA

editor

નેશનલ હેરાલ્ડ કેસ : ચોથીએ અંતિમ દલીલો પર સુનાવણી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1