केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। वह कैथल मे आगमन कर चुके है। कांग्रेस सरकार को आडे़ हाथ लेते हुुए अमित शाह ने कहा कि मनोहर सरकार की कोई जाति नहीं है सभी जातियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म किया है।बड़े बड़े नेता आज जेल में बैठकर बुढापा काट रहे हैं। अमित शाह ने अपने भाषण में कश्मीर से हटाई गई धारा 370 का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 हटाने के खिलाफ वोट किया है। राहुल गांधी ने इसका विरोध किया। राहुल गांधी हरियाणा की जनता के सामने आकर बताएं कि 370 हटाने के खिलाफ हो या साथ हो।
आज हरियाणा के हर घर में गैस का चूल्हा है हरियाण को कैरोसिन मुक्त राज्य हमारी सरकार ने बनाया है बेटियों को जन्म नहीं लेने देते थे, हमारी सरकार ने बेटियों को बचाया भी और पढ़ाया भी है। हरियाणा ने लिंगानुपात सबसे अच्छा किया है। हरियाणा में किसानों को फसल का पूरा दाम मिल रहा है। हरियाणा सरकार ने 10 लाख किसानों का जुर्माना माफ किया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने कई काम किए है। जब भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की जाती है तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। हरियाणा में हमारी सरकार के होते न तो भ्रष्टाचार है न ही गुंडागर्दी । पांच साल में सबसे ज्यादा नहरी पानी हमारी सरकार में मिला। मोदी जी कुछ भी करते हैं सुरजेवाला के पेट में दर्द हो जाता है। मोदी जी अमेरिका गए सुरजेवाला के पेट में दर्द हो गया। मोदी जी ने भारत का सम्मान विश्व भर में घूमते थे। मैंने पता करवाया कि मोदी जी ज्यादा गए विदेश गए मनमोहन गए लेकिन मनमोहन ज्यादा गए।
આગળની પોસ્ટ