Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

चीन ने सैन्य परेड में दिखाई दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल DF-41

चीन ने कम्युनिस्ट शासन के 70 साल पूरे होने पर मंगलवार को विशाल सैन्य परेड के साथ-साथ अपने घातक हथियारों, मिसाइलों का प्रदर्शन किया। चीन के इस परेड को दुनिया के सामने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर उसकी मिसाइलें दुनिया को हैरान कर रही है। चीन ने जिन मिसाइलों का प्रदर्शन किया, उनमें इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलें डोंगफेंग-41 और डोंगफेंग-17 भी शामिल थीं, जो 15 हजार किलोमीटर दूरी तक मार कर सकती हैं। डीएफ-41 दुनिया की सबसे दूरी तक मार करने वाली मिसाइल मानी जाती है। चीन ने पहली बार इस मिसाल को परेड में दिखाया। चीन में कम्युनिस्‍ट शासन की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर जो सैन्‍य परेड हुई, उसमें DF-41 मिसाइल भी शामिल किया गया, जो किसी अमेरिकी शहर पर 30 मिनट में निशाना साध सकती है। यह अब तक की दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है, जो कई मायनों में खास है।
DF-41 मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 9,320 मील (लगभग 15,000 किलोमीटर) है, जो अब तक धरती पर मौजूद किसी भी मिसाइल से अधिक है। यह मिसाइल अपने साथ 10 स्‍वतंत्र लक्षित परमाणु हथियार लेकर जा सकती है और किसी अमेरिकी शहर को 30 मिनट के भीतर अपनी जद में ले सकती है। चीन के सैन्‍य परेड में कई आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें DF-41 मिसाइल का पहली बार प्रदर्शन किया गया। सैन्‍य परेड में जिस तरह के हथियारों का प्रदर्शन किया गया, उसे चीन द्वारा शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। चीन की सेना जहां दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना है, वहीं यहां की वायुसेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरफोर्स है।
चीन ने इस दौरान अंडर वाटर व्‍हीकल्‍स के साथ-साथ नए स्‍टील्‍थ DR-8 ड्रोन का भी प्रदर्शन किया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह ध्‍वनि की रफ्तार से 5 गुना अधिक तेजी के साथ उड़ान भर सकता है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा गया। सैन्‍य परेड में करीब 15,000 सैनिक शामिल हुए। इसमें 160 विमान और सैन्‍य 580 उपकरणों को भी शामिल किया गया। इस शक्ति-प्रदर्शन के दौरान चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने परेड की सलामी ली तो यह भी कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत चीन को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। चीन में कम्‍युनिस्‍ट शासन की स्‍थापना 1949 में हुई थी। चीन में यह जश्‍न ऐसे समय में मनाया जा रहा है, जब देश कई तरह की गंभीर राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह परेड हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन की छाया में हुई।

Related posts

શ્રીલંકા ૮ બ્લાસ્ટથી હચમચ્યું : ૨૧૫થી વધુનાં મોત

aapnugujarat

नवाज शरीफ बोल रहे हैं मोदी की भाषा : इमरान खान

aapnugujarat

Saudi Arabia’s King Salman slams Iran over attacks before Muslim leaders gathered in Mecca

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1