Aapnu Gujarat
રમતગમત

सौरभ गांगुली निर्विरोध चुने गए बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को निर्विरोध सीएबी का अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ चार अन्य अधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन गांगुली जुलाई-2020 तक सीएबी के अध्यक्ष रहेंगे। इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संविधान के मुताबिक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर चले जाएंगे।
प्रशासकों की समिति (सीओए) के आदेश के मुताबिक, सीएबी शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगी। सीएबी द्वारा जारी बयान में चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा, मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव अधिकारी इस बात का ऐलान करता हूं कि निम्न लोगों को इनके पदों पर निर्विरोध चुना गया है।
गांगुली दूसरी बार सीएबी के अध्यक्ष बने हैं। 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली ने पहली बार यह पद संभाला था। डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया अब सचिव होंगे। पहले वे संयुक्त सचिव थे। देवव्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है। देवाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में पद ग्रहण करेंगे।

Related posts

T20 क्रिकेट में ड्वेन ब्रावो ने रचा इतिहास, 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

editor

કોહલીની સામે ફેક ફિલ્ડિંગનો બાંગ્લાના વિકેટકીપરનો આક્ષેપ

aapnugujarat

આજે દિલ્હી-હૈદરાબાદ વચ્ચે રોમાંચક મુકાબલો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1