Aapnu Gujarat
રમતગમત

धोनी का विकल्प ढूंढने में लगेगा काफी समय : युवराज

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा है कि पंत पर दबाव न बनाकर उनकी मानसिकता को समझते हुए उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की जरूरत है। पंत के सीमित ओवरों में हालिया प्रदर्शन को देखकर उन पर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। पंत को शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन उनकी गैरजिम्मेदाराना बल्लेबाजी ने टीम की चिंताओं को बढ़ा दिया है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पंत के टीम में रहने पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवराज ने कहा कि वह पंत की आलोचना नहीं करना चाहते।
युवराज ने साथ ही कहा कि पंत की तुलना धोनी के साथ करने से बचना चाहिए। धोनी एक दिन में नहीं बने। उन्हें बनने में कई साल लगे हैं। इसलिए उनका विकल्प निकालने में भी समय लगेगा। टी-20 विश्व कप में अभी एक साल का समय बाकी है इसलिए अभी समय है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, वह कैसे पंत से उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाते हैं यह पंत के चरित्र पर निर्भर करता है। आपको उनकी मानसिकता को समझना होगा और उसके साथ काम करना होगा। अगर आप उन पर दबाव बनाएंगे तो आप उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ नहीं निकलवा पाएंगे। हां, उन्हें काफी मौके मिले, लेकिन सवाल है कि आप कैसे उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ गेम निकलवा सकते हैं। जो लोग टीम में उनको देख रहे हैं- कोच, कप्तान, यह लोग काफी अंतर पैदा कर सकते हैं। पंत जिस तरीके से अपना विकेट फेंक कर कुछ मैचों में आउट हुए हैं उससे उनकी परिपकव्ता निशाने पर आई है।

Related posts

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 12वें खिलाड़ी ने की बैटिंग

aapnugujarat

‘ગૌતમ ગંભીર મારા જીવનનો સૌથી નકારાત્મક ખેલાડી’ : પેડી એપ્ટોન

aapnugujarat

IPLમાં કોહલીનો રેકોર્ડ તોડશે ગિલ : રવિ શાસ્ત્રી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1