Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

US : सिगरेट के धुएं ने 33 जिल्लो में ली 5 लोगों की जान, 450 मामले दर्ज

अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि फेफड़ों को गंभीर क्षति पहुंचने के देश भर में 450 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे 33 राज्यों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह महामारी ई-सिगरेट के धुएं से फैली है। मामले की जांच जारी है लेकिन लोगों को ई-सिगरेट का इसतेमाल सोच-समझकर करने की सलाह दी गई है।
सीडीसी की डाना मीनी डेलमैन ने कहा कि ई-सिगरेट में भरे जाने वाले रसायन (इसी रसायन के कारण धुआं बनता है) को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। जिसके कारण फेफड़ों को क्षति पहुंच रही है। धुएं के कारण पहली मौत का मामला पिछले महीने सामने आया था। मौत के बढ़ते आंकड़ों के कारण मिशगन के गवर्नर ग्रेटचेन व्हिटमर ने इस हफ्ते फ्लेवर्ड ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related posts

બોઇંગ ૭૩૭ મેક્સ વિમાન ઉપર અમેરિકામાં પ્રતિબંધ

aapnugujarat

ચીનનું કબૂલનામુંઃ ગલવાનના હિંસક ઘર્ષણમાં ૪ સૈનિક માર્યા ગયા હતા

editor

ભારતના ગિલગિટ-બાલ્ટિસ્તાનની જમીન પર અનધિકૃત રીતે કબજો જમાવી તે ચીનને વેચતું પાકિસ્તાન

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1