Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

जुलाई में भारतीय कंपनियों ने जुलाई में जुटाए 4.98 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज : RBI

भारतीय कंपनियों ने इस वर्ष जुलाई महीने में 4.98 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाया जो एक साल पहले इसी माह में कंपनी जगत द्वारा जुटाए गए विदेशी कर्ज की राशि के दो गुने से भी अधिक है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। जुलाई, 2018 में भारतीय कंपनियों ने विदेशी बाजार से 2.18 अरब डॉलर का कर्ज जुटाया था। घरेलू कंपनियों द्वारा जुटाए गए कुल कर्ज में से 3.37 अरब डॉलर बाह्य वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) के स्वत: मंजूर मार्ग से जुटाया गया। वहीं 1.56 अरब डॉलर ईसीबी के मंजूरी मार्ग से और 5.09 करोड़ डॉलर मसाला या रुपए वाले बांड के जरिए जुटाया गया। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लि. ने ईसीबी के स्वत: मंजूर मार्ग से रुपये में व्यय के लिए 75 करोड़ डॉलर जुटाए, जबकि कंपनी ने 65 करोड़ डॉलर पहले के ईसीबी को चुकाने के लिए जुटाए। ओएनजीसी विदेश लि. ने 50 करोड़ डॉलर अन्य उद्देश्यों के लिए जुटाए। लार्सन एंड टुब्रो और एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी ने क्रमश: 15 करोड़ डॉलर और 12.5 करोड़ डॉलर जुटाए। ईसीबी के मंजूरी मार्ग से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 91.28 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई। आरईसी लि. ने 65 करोड़ डॉलर जुटाए। टोयोटा फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया एकमात्र कंपनी रही जिसने मसाला बांड जारी कर 5.08 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई।

Related posts

વિમાની ભાડામાં ૧૫ દિનમાં ૧૭ ટકાનો થયેલ વધારો

aapnugujarat

સેન્સેક્સમાં ૫૫૧ પોઈન્ટનો કડાકો

aapnugujarat

पिछले साल के मुकाबले आधा लाभांस देगा रिजर्व बैंक

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1