Aapnu Gujarat
રમતગમત

गुरप्रीत सिंह संधू ने अपना अर्जुन अवॉर्ड वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया समर्पित

अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाला 26वां फुटबॉल खिलाड़ी बनने पर गुरप्रीत सिंह संधू ने खुशी जताई। देश के शीर्ष फुटबॉल गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि आशा है कि इस अवॉर्ड से प्रेरित होकर अन्य युवा भी फुटबॉल को करियर के रूप में चुनेंगे। गुरप्रीत को गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया।
26 साल के संधू इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं, जो यूएफा यूरोपा लीग के क्वालिफायर मुकाबलों में खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें यह पुरस्कार मिला। वह अपना यह पुरस्कार को अपने वरिष्ठ साथियों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने उनके लिए इस पुरस्कार को जितना संभव बनाया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यह अवॉर्ड उन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है, जो इस रास्ते पर चलना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह पुरस्कार उन्हें प्रेरित करेगा।
गुरप्रीत सिंह संधू चौथे गोलकीपर हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड मिला है। सबसे पहले 1967 में दिवंगत पीटर थंगराज को 1967 में यह पुरस्कार मिला था। इसके बाद 1967 में ब्रह्मानंद संखवालकर ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। पिछली बार तीन साल पहले 2016 में भारतीय गोलकीपर सुबर्ता पॉल को यह पुरस्कार मिला था। गुरप्रीत भारतीय फुटबॉल टीम के नियमित सदस्य तो हैं ही, वह इंडियन सुपर लीग ( ISL ) में बेंगलूरु एफसी क्लब की ओर से खेलते हैं।

Related posts

भारत आने से पहले फैफ डुप्लेसी की छूटी फ्लाइट, ट्विटर पर बयां किया दर्द अपना

aapnugujarat

सौरभ गांगुली की मां बीमार, नहीं लेंगे MCC की मीटिंग में हिस्सा

aapnugujarat

યુએઇમાં રમાશે ટી-૨૦ વર્લ્ડકપ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1