Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कपिल मिश्रा भाजपा में हुए शामिल

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। कपिल ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिये प्रचार किया था जिसके बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।
मिश्रा ने ट्वीट किया, मैं कल सुबह 11 बजे भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं। दिल्ली भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी पुष्टि की है कि एक समय केजरीवाल के करीबी रहे मिश्रा पार्टी में शामिल होंगे। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में “कुछ नामचीन हस्तियां पार्टी में शामिल होंगी।

Related posts

સોનિયા ગાંધીએ છઠ્ઠ પુજા કરી હોત તો બાળક બુદ્ધિમાન પેદા થયું હોત : મનોજ તિવારી

aapnugujarat

સ્વતંત્રતા દિવસે મોદીની ન્યુ ઇન્ડિયા બનાવવાની અપીલ

aapnugujarat

કાશ્મીર : પથ્થરબાજીની ઘટનાઓમાં ઘટાડો નોંધાયો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1