Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

भारतीय सेना बढ़ी ताकत, पहला लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे गार्जियन मिला

भारतीय सेना को शक्तिशाली बनाने की कड़ी में उसे अपना पहला लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे गार्जियन मिल गया है। पहली खेप के तहत बोइंग एएच-64 ई अपाचे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पहुंच गया है। इसे यहां से पंजाब के पठानकोट एयरबेस को रवाना किया जाएगा। यह वायुसेना के MI-35 चॉपर्स की जगह लेगा। जानकारी के मुताबिक, भारत को मशहूर अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे की पहली किस्त के तौर पर 4 चॉपर मिल गए हैं। 
इसका निर्माण अमेरिका के एरिजोना में हुआ है। भारत ने अमेरिका के साथ 22 ऐसे हेलीकॉप्टर के लिए अनुबंध किया था। इससे पहले वायुसेना को चिकून हैवीलिफ्ट हेलीकॉप्टर मिल चुका है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक मारक हेलिकॉप्टर माना जाता है और यह हेलीकॉप्टर इजराइल, मिस्र और नीदरलैंड के पास ही है।

Related posts

આવતીકાલે સીબીટીની બેઠક મળશે : પેન્શનરની લઘુત્તમ રકમ વધી શકે

aapnugujarat

કોરોના વાયરસ પીડિત લોકોના અંતિમ સંસ્કાર માટે રૂ.15,000ની સહાય : આંધ્ર સીએમ

editor

છેલ્લાં એક વર્ષમાં ૪૫ ટકા ભારતીયોએ લાંચ ચુકવી છે : સર્વે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1