Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बिहार में बाढ़ से अब तक 93 लोगों की मौत, मोतिहारी में ज्यादा नुकशान

बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इस त्रासदी से अब तक 93 लोगों की मौत की खबर है जबकि
सरकार ने अबतक 67 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मोतिहारी में बाढ़ से सबसे ज्यादा क्षति हुई है। यहां अब तक 26 लोगों बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
पूर्णिया की बात करें तो यहां बाढ़ से अब तक 15 लोगों की मौत हुई है वहीं सीतामढ़ी में मौत का आंकड़ा 13 है। अररिया में बाढ़ से अब तक 10 लोगों की मौत हुई है वहीं शिवहर में बाढ़ से अब तक नौ, मधुबनी में सात की मौत, दरभंगा में पांच की मौत, किशनगंज में चार लोगों की मौत हुई है। सहरसा की बात करें तो यहां कोसी नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हुई है वहीं सुपौल में भी बाढ़ से मौत का आंकड़ा दो है।

Related posts

मोदी सरकार ‘समावेशी विकास, के संकल्प से भरपूर है : नकवी

aapnugujarat

Modi govt’s target of $ 5 trillion economy can be fulfilled : Pranab Mukherjee

aapnugujarat

પીએનબી કૌભાંડનો આરોપી નીરવ મોદી દુબઈમાં હોવાનું તારણ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1