Aapnu Gujarat
મનોરંજન

मेरे प्रति उदारता के लिए शुक्रिया अमेरिका : प्रियंका

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने प्रति उदारता के लिए अमेरिका को शुक्रिया कहा है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 4 जुलाई का जश्न मनाते हुए अपनी और अपने पॉप गायक पति निक की एक पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर में ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ स्टार ने सफेद धारियों वाली ड्रेस पहन रखी थी, वहीं निक ने अमेरिका के झंडे की प्रिंट वाली शर्ट पहन रखी है।
अभिनेत्री ने लिखा है, हैप्पी 4 जुलाई अमेरिका। मेरे और मेरे सभी अपनों के प्रति उदार बनने के लिए शुक्रिया। मजे करें और सभी सुरक्षित रहें। थ्रोबैक। एक साल पहले। बीते सप्ताह ही स्टार जोड़ी ने पेरिस में जो जोनस और सोफी टर्नर की दूसरी शादी में शिरकत की थी। काम की बात करें तो प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘द स्काई ईज पिंक’ है।

Related posts

लता मंगेशकर की हालत स्थिर

aapnugujarat

શું જેઠાલાલ ગોકુલધામ છોડી દેશે?

aapnugujarat

કંગના લક્ષ્મીબાઇની ફિલ્મને લઇ ખુબ વ્યસ્ત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1