Aapnu Gujarat
ગુજરાત

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के मामले में कोर्ट ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला

गुजरात हाईकोर्ट की खंडपीठ ने फांसी की सजा को 30 वर्ष के कारावास में तब्दील करते हुए कहा है कि राज्य या केंद्र सरकार इस सजा को कम नहीं कर सकेगी। कच्छ जिले की रापर तहसील में छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद अभियुक्त देवाधना कोली को फांसी की सजा हुई थी। हाईकोर्ट के जस्टिस वीबी मायाणी और हर्षा देवाणी की खंडपीठ ने यह फैसला दिया है। रापर तहसील के गांव में 15 जून, 2015 को यह घटना हुई थी। यहां तीन-चार बालिकाएं खेत में नहाने गई थीं। पीड़ित बालिका छह वर्ष की थी। बालिकाओं में वह सबसे छोटी थी। अभियुक्त देवा कोली पीड़िता का अपहरण का फरार हो गया था। अन्य बालिकाओं ने पीड़िता के परिवार को घटना की जानकारी दी थी। तलाश के बाद पीड़िता का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पास के गांव के देवा कोली को गिरफ्तार किया था। जांच से पता चला था कि आरोपित शातिर अपराधी था। अंजार कोर्ट के एडिशनल सेशन जज एसडी पाण्डेय ने इस मामले में फांसी की सजा दी थी। अभियुक्त ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद फांसी की सजा रद करते हुए अभियुक्त को 30 साल की सजा का आदेश दिया।

Related posts

गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में ७८३२ डॉक्टरों की कमी

aapnugujarat

अहमदाबाद में 7 लाख लोगों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

editor

ઠાકોરસેના નહીં છોડુંઃ અલ્પેશ ઠાકોર

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1