Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पुणे दीवार हादसा: फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पुणे में दीवार गिरने की घटना पर दुख जताते हुए इसकी गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, वह कई लोग घायल हो गए हैं। फडणवीस ने ट्वीट किया कि पुणे के कोंढवा में दीवार ढहने की घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुन कर दुखी हूं। मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुणे के कलेक्टर को मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है।’प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की। चव्हाण ने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा दी जाए। पुणे में एक आवासीय परिसर की दीवार के झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।

Related posts

LAC तनाव: भारत-चीन के विदेश मंत्रियों के बीच 5 बिंदुओं पर बनी सहमति

editor

ચૂંટણી બે વિચારધારા માટેની લડાઈ : રાહુલ ગાંધી

aapnugujarat

લોકસભામાં ઐતિહાસિક ત્રિપલ તલાક બિલ ધ્વનિ મતથી પાસ થયું

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1