Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दिल्ली-एनसीआर : ‘गर्मी का कहर’, अभी नहीं मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह गर्मी काफी बढ़ गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। 
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 45.1 और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
स्काइमैट वेदर के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद राजस्थान के बीकानेर और मध्यप्रदेश के नौगांव में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं यूपी का अलीगढ़, राजस्थान के बाड़मेर, फलौदी, चूरू, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और मध्यप्रदेश का दतिया शीर्ष 10 गर्म स्थानों में शामिल रहे।

Related posts

જીએસટીના દરમાં વધુ રાહતો આપવા જેટલીનો સંકેત

aapnugujarat

राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज : भगवान भरोसे बिहार, अपराधी हुए बेलगाम

aapnugujarat

એરસેલ-મેક્સિસ કેસને લઇ ચિદમ્બરમની ફરી એકવખત કલાકો સુધી પુછપરછ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1