Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज : भगवान भरोसे बिहार, अपराधी हुए बेलगाम

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र में शुक्रवार को भी विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। विधान परिषद और विधानसभा दोनों ही सदनों में अलग-अलग मुद्दों पर सरकार की विफलता पर विपक्ष ने विरोध किया। इनमें गिरती कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की नाकामी और छात्रवृत्ति में धांधली के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया गया। विधान परिषद में इस विरोध का मोर्चा पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने संभाला। राज्य की विगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने आज बिहार विधान परिषदके बाहर ज़ोरदार हल्ला बोला है विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार भगवान भरोसे चल रहा है। आए दिन अपराधी खुलेआम आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कल की ही बात है की पटना सिटी में एक बच्ची का कपड़ा अपराधियों ने फाड़ दिया उसकी आबरू लूटने की कोशिश की। इतना ही नही राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि बिहार में बहार है, नीतीशे सरकार है। हर जगह बहार है, अपराध की बहार है, लूट की बहार है। विपक्षी दलों के विधायकों ने सरकार पर अपराधियों के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया। नालंदा में पुलिस अभिरक्षा में हुए एक व्यक्ति की मौत, पटना सिटी में बच्ची के साथ छेड़खानी समेत विभिन्न मुद्दे को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
सत्ता पक्ष का कहना है कि वर्तमान सरकार सुशासन की सरकार है अगर यहां अपराध होता है तो उसका उदभेदन भी होता है। अपराधी सलाखों के पीछे भेजे जाते है। दूसरी ओर छात्रवृत्ति में धांधली का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर ज़ोरदार हल्ला बोला। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि सरकार वैसे बच्चों को भी नोटिस भेजकर लोन की राशि अदा करने का आदेश जारी कर रही है जिन्होंने छात्रवृत्ति ली ही नहीं है। हंगामा कर रहे कांग्रेस विधायकों का कहना था कि अगर सरकार हमलोगों की बात को सुन पूरे मामले की जांच करवा पीड़ित छात्रों को जबतक न्याय नहीं दे देती हमलोगों का यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related posts

જયપુરમાં રોક ક્લાઈમ્બિંગ વખતે છઠ્ઠા માળથી પડતાં યુવતી મોતને ભેટી

aapnugujarat

એકબીજાને પસંદ ન કરનાર પણ હવે એકઠા થયા : આગ્રામાં મોદીનાં પ્રહારો

aapnugujarat

2500 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में अजित पवार को मिली क्लीन चित

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1