Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

राहुल ने मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो बार के विधायक मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस ने बस्तर के किसी नेता को सूबे की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद सूबे में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। हाल ही में मोहन मरकाम और वरिष्ठ आदिवासी विधायक मनोज मंडावी ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। इसके बाद चर्चा होने लगी थी कि इन दोनों में से किसी एक को कांग्रेस प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप सकती है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेनुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मोहन के नाम की घोषणा कर दी। 
आदिवासी नेता मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से विधायक हैं। 2018 के चुनाव में वह लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। छत्तीसगढ़ में साल 2014 के चुनाव में 8 सीटें पाने वाली कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में 52 सीटों पर जीत हासिल की थी। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई थी और वह सिर्फ दो लोकसभा सीटें ही जीत पाई थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही भूपेश प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त होना चाहते थे। 
जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के नाते कांग्रेस भी किसी आदिवासी नेता को सूबे की कमान सौंपना चाहती थी। मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद से पहली बार कांग्रेस ने बस्तर के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस दांव से आदिवासियों पर उसकी पकड़ मजबूत होगी।

Related posts

भारत ने ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का किया सफल परीक्षण

editor

પાક યુદ્ધ વિમાનોએ સિયાચીન પાસે ઉડાણ ભરી

aapnugujarat

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1