Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

प.बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद भी राजनीतिक हत्याएं होना लगातार जारी है। पश्चिम बंगाल के के कूच बिहार जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की हत्या कर दी। राज्य में चुनाव के बाद से हिंसा जारी है। भाजपा ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता 28 वर्षीय आनंद पाल की मंगलवार को कूच बिहार जिले के नताबारी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने बेरहमी से हत्या कर दी। 
क्या (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी में कोई दया नहीं है? यह बंगाल के इतिहास का सबसे काला दौर है। कुछ दिन पहले, भाजपा ने दावा किया कि एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता सरस्वती दास की बंगाल के बशीरहाट में हत्या कर दी गई थी। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पों के बाद हुईं जहां कम से कम दो भाजपा और एक तृणमूल कार्यकर्ता मारे गए थे।

Related posts

જીએસટી દરોમાં ફેરફારની જરૂર છે : સ્થિર થવામાં સમય લાગી શકે

aapnugujarat

राहुल गांधी की ताजपोशी की तैयारियां तेज हुई : शहजाद पूनावाला ने सवाल उठाए

aapnugujarat

Modi govt immediately banned export of all varieties of onion

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1