Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

पुर्तगाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

पुर्तगाल के शहर लीरिया में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए 67 और 41 साल के दो लोगों की शिनाख्त पायलट और उसके छात्र के रूप में की गई है, लेकिन उनकी सटीक पहचान नहीं हो पाई है।
लीरिया में इस हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जोस फेरिन्हो एयरोड्रम के पास के जंगल में आग लग गई, लगभग तीन घंटे बाद दमकलकर्मियों द्वारा आग को बुझा दिया गया। यह घटना स्थानीयसमयानुसार सुबह 4.48 बजे घटित हुई। 
इस विमान दुर्घटना के बाद इस दक्षिण यूरोपीय देश में 2019 में विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले मार्च में र्बगसा में हुए विमान दुर्घटना में दो लोग मारे गए थे।

Related posts

उ.कोरिया में भागने वाले कैदियों को सरेआम फांसी : रिपोर्ट

aapnugujarat

ટ્રમ્પ-કિમ જોંગ વચ્ચે ઐતિહાસિક મિટિંગ

aapnugujarat

चीन से मुकाबले को एशिया में मिसाइल तैनात करेगा अमेरिका

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1