Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

सुशील मोदी ने PM को दी बधाई, कहा- केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अनुभव और उत्साह का समन्वय

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के सभी मंत्रियों रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, आरके सिंह, अश्विनी कुमार चौबे और नित्यानंद राय को शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अनुभव एवं नई ऊर्जा, उत्साह का समन्वय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्री देश के चतुर्दिक विकास और प्रधानमंत्री ‘सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’ के आह्वान को साकार करेंगे। मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन में बिहार एवं सम्पूर्ण देश, सभी क्षेत्रों और वर्गों-समुदायों को समुचित प्रतिनिधित्व देकर प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले पांच साल में भारत पूरी दुनिया में न केवल नई ऊचाइयों को छूयेगा बल्कि विकास की नई गथाएं भी लिखेगा।

Related posts

किसान संगठनों की आज दोपहर दो बजे बैठक

editor

માર્ચ મહિનામાં રિટેલ ફુગાવો ૪.૨૮ ટકાની નીચી સપાટીએ

aapnugujarat

નિરવ મોદીના ૧૩૦૦ કરોડના કેસનો થયેલો ખુલાસો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1