Aapnu Gujarat
રમતગમત

विराट इंस्टाग्राम पर 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाले एशिया के पहले व्यक्ति

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2021 बेहद खास है। 11 जनवरी को विराट और अनुष्का शर्मा पेरेंट्स बने हैं। इस खूबसूरत जोड़ी की जिंदगी में एक नन्ही सी परी आई है। उनकी बेटी के जन्म के बाद से विराट कोहली की फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है। विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं और अब जब भी क्रिकेट की बात होती है, उनका नाम लिया जाता है। इतने कम वक्त में विराट ने खूब शोहरत हासिल कर ली है और दिन पर दिन इसमें इजाफा हो रहा है। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. ये मुकाम हासिल करने वाले विराट एकलौते भारतीय है। इतना ही नहीं पूरे एशिया में अभी तक ऐसा कोई नहीं कर पाया है। वहीं 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स होने वाले वो दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

Related posts

વર્લ્ડ કપ થાળીમાં કોઈ પીરસીને નહીં આપે : Rohit Sharma

aapnugujarat

આફ્રિકા-ભારત વચ્ચે આવતીકાલે ડર્બન ખાતે રોચક વનડે મેચ

aapnugujarat

Indian women’s hockey team make place in Olympic qualifiers final round by defeating Chile on 4-2

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1