Aapnu Gujarat
Uncategorized

मारुति के बाद फोर्ड ने भी दाम बढ़ाने का किया ऐलान

साल 2020 खत्म होने जा रहा है, ऐसे में जहां वाहन निर्माता कंपनियां अपने मॉडलों पर डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ कंपनियां नए साल के शुरू होने के साथ ही अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी करने की भी योजना बना रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने भी ऐलान किया था कि जनवरी से उसकी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। अब फोर्ड इंडिया ने भी जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमत में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। फोर्ड इंडिया के मार्केटिंग एंड सेल्स एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर विनय रैना के मुताबिक, सभी मॉडल्स की कीमतों में 1-3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। मतलब यह कि अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से कारें 5000 रुपए से लेकर 35000 रुपए महंगी होंगी। उन्होंने कहा कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया गया है। हालांकि, जिनकी बुकिंग 2020 में हो चुकी है, उन्हें मॉडल्स पर ज्यादा कीमतें नहीं चुकानी होंगी। उन्हें पुराने दाम पर ही गाड़ी डिलिवर की जाएगी।

Related posts

શ્રીરામાનંદાચાર્ય ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા વિશેષ આરતીનું આયોજન કરાયું

aapnugujarat

આજનું ભૌગોલિક ભારત એ સરદારની ભેટ છે : કેન્દ્રીય મંત્રીમનસુખભાઈ માંડવિયા

aapnugujarat

પાવીજેતપુર તાલુકાના એસ.એસ.સી.બોર્ડનાં ત્રણે કેન્દ્રો ઉપર ૩૭૮૦ જેટલા વિદ્યાર્થીઓની શાંતિપૂર્ણ માહોલ વચ્ચે પરીક્ષા પૂર્ણ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1