Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86 लाख के पार

भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले बुधवार को 86 लाख के पार चले गए है। वहीं 80.13 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 44,281 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,36, 011 हो गए। वहीं 512 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,27,571 हो गई। जिन 512 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 110 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा दिल्ली के 83, पश्चिम बंगाल के 53, उत्तर प्रदेश के 30, केरल के 28, तमिलनाडु के 25 और कर्नाटक तथा पंजाब के 20-20 लोग थे। मंत्रालय के अनुसार, अभी तक देश में कुल 1,27,571 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 45,435 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 11,430, तमिलनाडु के 11,387, पश्चिम बंगाल के 7,403, उत्तर प्रदेश के 7,261, दिल्ली के 7,143 , आंध्र प्रदेश के 6,814, पंजाब के 4,358 और गुजरात के 3,770 लोग थे।
देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या अब पांच लाख से कम है। अभी कुल 4,94,657 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.73 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार 80,13,783 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख और 29 अक्तूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया, उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Related posts

फडणवीस सरकार के शासन में 2015-18 तक 12,021 किसानों ने की आत्महत्या

aapnugujarat

ગેસ સિલિન્ડરના ભાવમાં ૨૫ રૂપિયાનો વધારો

editor

रेलवे में होने वाली भर्ती में 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी : पीयूष गोयल

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1