Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

सोने की घरेलू और वैश्विक वायदा कीमतों में गिरावट

घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव गुरुवार सुबह 0.24 फीसद या 117 रुपये की गिरावट के साथ 48,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.26 फीसद या 124 रुपये की गिरावट के साथ 48,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखी गई।
सोने के साथ ही घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव गुरुवार सुबह 0.44 फीसद या 216 रुपये की गिरावट के साथ 49,208 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर पर भी गुरुवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.36 फीसद या 6.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,773.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव गुरुवार सुबह 0.21 फीसद या 3.75 डॉलर की गिरावट के साथ 1,767.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक वायदा भाव गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर 0.29 फीसद या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 18.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.54 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 17.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Related posts

બજેટ : શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં ફાળવણીમાં વધારો કરવાની માંગ કરાઈ

aapnugujarat

મૂડીઝ દ્વારા રેટિંગ અપગ્રેડ કરાયા બાદ નાણાંમંત્રી જેટલીનાં વિરોધીઓ પર આકરા પ્રહાર

aapnugujarat

સેન્સેક્સ૩૮૮૫૪ની સપાટીએ બંધ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1