Aapnu Gujarat
Uncategorized

बुर्किना फासो में जिहादियों ने किया हमला, 18 लोगों की मौत

उत्तरी बुर्किना फासो में जिहादियों के हमले में 18 आम नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सेनो प्रांत के लाम्दामोल गांव में मोटरसाइकिलों पर आए सशस्त्र हमलावरों ने स्थानीय निवासियों की हत्या कर दी। बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में एक सप्ताह पहले भी इसी प्रकार के हमले हुए थे। इससे पहले सोम प्रांत में 25 जनवरी को हुए हमले में 39 आम नागरिक मारे गए थे। डोरी शहर में एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों में प्रमुख नर्स भी शामिल है जो लाम्दामोल गांव की रहने वाली थी। अधिकारी ने बताया कि गांव और आस-पास के इलाके के लोग घबराए हुए हैं और इलाका छोड़कर जा रहे हैं। कर्नल साल्फो काबोरे ने कहा कि सुरक्षाबल नर्स के शव को घटनास्थल से लेकर आए ताकि उसे उसके परिवार को सौंपा जा सके। उन्होंने बताया कि इलाके की सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं ताकि अन्य पीड़ितों का भी अंतिम संस्कार किया जा सके। एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने बताया कि जिहादियों ने स्थानीय लोगों से कुछ दिन पहले इलाका खाली करने को कहा था। बुर्किना फासो की सीमा माली और नाइजर से लगती है। दोनों ही देश घातक जिहादी हमलों को काबू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Related posts

મોજીદડ ગામમાં ધારાસભ્ય કિરીટસિંહ રાણાનો આભાર વિધી કાર્યક્રમ યોજાયો

editor

લક્ષ્મીનારાયણ મંદિરમાં નકલી નોટ બનાવનાર મહંતને આજીવન કેદની સજા

aapnugujarat

राजकोट नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1